देश

देश में पिछले 24 घंटे में सात राज्यों में कोरोना के नए मामले

नयी दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में छह राज्यों और एक केन्द्र शासित प्रदेश में कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं और शेष राज्यों/केन्द्रशासित प्रदेशों में इनकी संख्या में कमी आयी है।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि सुबह सात बजे तक 220.62 करोड़ से अधिक टीके दिये जा चुके हैं।
मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर 1,797 हो गए हैं और इसी अवधि में 96 लोग कोरोना संक्रमण से स्वस्थ हुए हैं, जिससे कोविड से निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,41,51,315 हो गयी है। स्वस्थ होने वालों की दर 98.80 प्रतिशत पर पहुंच गयी है।
मंत्रालय ने बताया कि देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से दो मरीज की मौत हुयी है, जिससे मृतकों की संख्या 5,30,750 हो गयी है और मृत्युदर 1.19 फीसदी पर बनी हुई है।
केरल में 11 सक्रिय मामले बढ़ने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 1,224 हो गयी है, जबकि इससे निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 67,57,212 पर पहुंच गयी है और मृतकों का आंकड़ा 71,579 पर बरकरार है।
कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में तीन सक्रिय मामले बढ़ने से, इनकी कुल संख्या बढ़कर 111 हो गयी। इस महामारी से अब तक 40,32,703 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और अभी तक कुल 40,309 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।
इसके अलावा, गोवा में कोरोना के पांच सक्रिय मामले बढ़ने से सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 12 हो गयी है। इस दौरान, कोरोना संक्रमण से निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 2,55,106 तक पहुंच गयी है और राज्य में मृतकों का आंकड़ा 4,013 पर स्थिर है।
उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में दो सक्रिय मामला घटने से इनकी कुल संख्या घटकर 14 रह गई है। राज्य में इस महामारी से उबरने वालों की संख्या बढ़कर 21,04,528 हो गई है और इसी अवधि में कोरोना से दो मरीजों की मृत्यु होने से, मृतकों की संख्या 23,641 हो गयी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button