देश
Trending

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं

नयी दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से किसी भी मरीज की मौत न होने से मृतकों का आंकड़ा 5,31,898 पर बरकरार है।
इस बीच, देश में कोरोना टीकाकरण भी जारी है और पिछले 24 घंटों में 356 लोगों को टीका लगाया गया है। अब तक देश में 2,20,67,34, 967 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,49,93,671 हो गयी है। सक्रिय मामलों की संख्या 58 घटकर 1,786 रह गयी है। वहीं मृतकों का आंकड़ा 5,31,898 पर स्थिर है। इसी अवधि में कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 149 बढ़कर 4,44,59,987 पर पहुंच गया है।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब में तीन सक्रिय मामले बढ़े हैं। इसके अलावा, ओडिशा में दो, कर्नाटक, केरल, सिक्किम और उत्तर प्रदेश में एक-एक मामला बढ़ा है।
पिछले 24 घंटे में बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मिजोरम, पुड्डुचेरी, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में कोरोना के मामलों में कमी आयी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button