देश
Trending

देश में कोरोना के 1,894 सक्रिय मामले बढ़े

नयी दिल्ली। देश में कोरोना के सक्रिय मामलों में बढ़ोतरी जारी है और पिछले 24 घंटों में 1,894 सक्रिय मामले बढ़े हैं तथा 15 मरीजों की मौत हुई है।

इस बीच देश में कोरोना टीकाकरण भी जारी है और इसी क्रम में पिछले 24 घंटों में 358 लोगों को टीका लगाया गया है और अब तक देश में 2,20,66,23,885 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 37,093 हो गयी है। देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,47,68,172 हो गयी है। वहीं मृतकों की संख्या बढ़कर 5,31,000 हो गयी है। इसी अवधि में कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 3,761 बढ़कर 4,42,00079 पर पहुंच गया है।

देश में पिछले 24 घंटों के दौरान केरल में सक्रिय मामलों की संख्या में सर्वाधिक 1,312 की वृद्धि हुई है। इसके अलावा, तमिलनाडु में 199, राजस्थान में 153, ओडिशा में 102, उत्तर प्रदेश में 90, हरियाणा में 86, महाराष्ट्र में 80, उत्तराखंड में 66, चंडीगढ़ में 45, केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में 34, झारखंड में 12, अंडमान और निकोबार आइलैंड और मध्य प्रदेश में सात-सात, गोवा में चार, चंडीगढ़, मणिपुर और पुड्डुचेरी में क्रमशः दो-दो मामले बढ़े हैं। वहीं दिल्ली, पंजाब और राजस्थान में तीन-तीन, कर्नाटक में दो, गुजरात और हरियाणा, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में क्रमशः एक-एक व्यक्ति की इस बीमारी से मौत हो गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button