देश
Trending

देश में कोरोना के मामलों ने पकड़ी रफ्तार, नए मामले दस हजार के पार

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 10,158 नए मरीज सामने आए हैं। इस अवधि में 5,356 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब तक कोरोना वायरस से 4,42,10,127 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। रिकवरी रेट 98.71 प्रतिशत है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 44,998 हो गई है। दैनिक संक्रमण दर 4.42 प्रतिशत है।

टीकाकरण की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 327 खुराक दी गई हैं। देश में अबतक कोरोना से बचाव के टीके की 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

पिछले 24 घंटे में 2,29,958 लोगों की जांच की गई है। अबतक कुल 92.34 करोड़ लोगों की जांच की जा चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button