टॉप न्यूज़

देश के 13 राज्‍यों में नए राज्‍यपाल और एलजी की नियुक्ति

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज (रविवार) महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और लद्दाख के उपराज्यपाल राधा कृष्णन माथुर के त्यागपत्र स्वीकार करने के साथ 13 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्ति किए हैं। यह जानकारी राष्ट्रपति भवन ने विज्ञप्ति में दी है।

विज्ञप्ति के मुताबिक राष्ट्रपति ने महाराष्ट्र के राज्यपाल के तौर पर भगत सिंह कोश्यारी और लद्दाख के उपराज्यपाल के रूप में राधा कृष्णन माथुर का त्यागपत्र स्वीकार कर लिया है। राष्ट्रपति ने लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक (सेवानिवृत्त) को अरुणाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया है।

इसके अलावा लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम, सी.पी. राधाकृष्णन को झारखंड, शिव प्रताप शुक्ल को हिमाचल प्रदेश और गुलाब चंद कटारिया को असम का राज्यपाल नियुक्त किया है।

राष्ट्रपति ने न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) एस अब्दुल नजीर को आंध्र प्रदेश, आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन को नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल और अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) बी.डी. मिश्रा को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया है। राष्ट्रपति भवन के अनुसार यह नियुक्तियां उनके संबंधित कार्यालयों में प्रभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी होंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button