देश
Trending

देश के 13 राज्यों में कोरोना मामलों में आई कमी

नयी दिल्ली। देश के 13 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना के मामलो में कमी आई है जबकि सात राज्यों और प्रदेशों में कोरोना मामलों में मामूली वृद्धि हुयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु में सक्रिय मामलों की संख्या में पांच की वृद्धि हुई है। इसके अलावा, त्रिपुरा में चार, गोवा में तीन, जम्मू-कश्मीर और सिक्किम में दो-दो, बिहार, महाराष्ट्र और उत्तराखंड में एक-एक मामला बढ़ा है।

पिछले 24 घंटे में अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, केरल, ओडिशा, पुड्डुचेरी, पंजाब, राजस्थान, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में कोरोना के मामलों में कमी पायी गयी है।

इस बीच, देश में कोरोना टीकाकरण भी जारी है और पिछले 24 घंटों में 445 लोगों को टीका लगाया गया है। अब तक देश में 2,20,67,32,370 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अऩुसार, देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,49,93,390 हो गयी है। सक्रिय मामलों की संख्या 34 घटकर 1,983 रह गयी है। इसी अवधि में कोविड-19 से किसी की भी मृत्यु नहीं होने से मृतकों की संख्या 5,31,893 पर बरकरार है। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 142 बढ़कर 4,44,59,514 पर पहुंच गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button