देश की बेटी पलक का डबल गोल्ड धमाका,2 गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीतकर रचा इतिहास
जर्मनी के सुहल में चल रहे अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ द्वारा आयोजित जूनियर विश्व कप में झज्जर के बादली के निमाणा गांव की पलक ने 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतिस्पर्धा में 2 स्वर्ण व एक रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया है।

नई दिल्ली। जर्मनी के सुहल में चल रहे अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ द्वारा आयोजित जूनियर विश्व कप में झज्जर के बादली के निमाणा गांव की पलक ने 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतिस्पर्धा में 2 स्वर्ण व एक रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया है।

व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण के अलावा पलक के खाते में टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक भी आया है। साथ ही मिक्स टीम इवेंट में पलक ने रजत पदक जीता है। पलक के पिता जोगेंद्र गुलिया समेत सभी ग्रामीण पलक की घर वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

दरअसल, पलक ने बीते साल भी सोनीपत व नई दिल्ली में हुई प्रतियोगिताओं में कई पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया था। इस साल भोपाल और दिल्ली में हुई चयन परीक्षा में भी पलक ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। नेशनल लेवल पर अंडर-18, अंडर 21 व सीनियर श्रेणी में पलक नंबर वन बनी हुई है।



