
रुड़की। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के तेलीवाला गांव में गौ संरक्षण स्क्वाड की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर दूध की एक डेरी पर छापा मारकर 160 किलो गौमांस ,कटान के उपकरण और 15 जीवित पशुओं को बरामद किया है। इस मामले में तीन लोग गिरफ्तार किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार उन्हें गौ संरक्षण स्क्वाड से सूचना मिला कि दूध की डेरी की आड़ में गोकशी को अंजाम दिया जा रहा है। इस पर गौ संरक्षण स्क्वाड टीम के प्रभारी आशीष कुमार के नेतृत्व में तेलीवाला गांव में एक दूध की डेरी की छापा मारकर 160 किलो गौमांस, गौकशी के उपकरण और 15 जीवित पशुओं को बरामद किया गया। इतना ही नहीं टीम ने मौके से शराफत, आमिर और नूर मोहम्मद नाम के तीन लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया। हालांकि रिफाकत नाम का एक व्यक्ति फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।




