राज्य
Trending
दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार
मध्यप्रदेश के सतना जिले में एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले में एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि कोटर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची जब वह घर में अकेली थी तभी उसके एक रिश्तेदार ने दुष्कर्म किया। पीडित परिवार की ओर से शिकायत मिलने के बाद प्रकरण दर्ज कर आरोपी राजा चौधरी को कल गिरफ्तार कर लिया गया।
बताया गया कि पीड़िता के परिजन कहीं निमंत्रण में गये हुये थे। इसी दौरान उसके एक रिश्तेदार ने कृत्य किया।




