uttar pradesh

दीपावली के दिन बड़ा हादसा, रसोई गैस सिलेंडर में विस्फोट,पति-पत्नी की दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश में कानपुर जिले के सीसामऊ इलाके में गुरुवार को रसोई गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।

उत्तर प्रदेश में कानपुर जिले के सीसामऊ इलाके में गुरुवार को रसोई गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस उपायुक्त (मध्य) दिनेश त्रिपाठी ने संवाददाताओं को बताया कि यह घटना सुबह के समय सीसामऊ थाना क्षेत्र के गांधी नगर इलाके में हुई। उन्होंने बताया कि विस्फोट दंपति के घर के बाहर हुआ।

मिली जानकारी के मुताबिक, त्रिपाठी ने बताया कि सुरेंद्र अपने दोपहिया वाहन से सिलेंडर लेकर घर पहुंचा था और जब वह अपने घर के बाहर गाड़ी पर से सिलेंडर उतारने की कोशिश कर रहा था, तभी उसमें विस्फोट हो गया, जिससे उसकी मौत हो गई। उसकी पत्नी नविता उसकी मदद करने के लिए नीचे आई थी, वह भी विस्फोट में गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।

अधिकारी ने बताया कि स्थानीय पुलिस और फोरेंसिक विशेषज्ञ घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंच गए और विस्फोट का सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है। त्रिपाठी ने बताया कि इस घटना में कोई अन्य व्यक्ति हताहत नहीं हुआ है। डीसीपी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button