देश

दिसंबर की शुरुआत के साथ ही महंगे गैस सिलेंडर का झटका, लगातार 5वीं बार बढ़े दाम

आज से दिसंबर माह की शुरुआत हो रही है। ऐसे में दिसंबर माह की शुरुआत के साथ ही लोगों को महंगे गैस सिलेंडर का झटका लगा है। आज तेल कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इजाफा किया है।

आज से दिसंबर माह की शुरुआत हो रही है। ऐसे में दिसंबर माह की शुरुआत के साथ ही लोगों को महंगे गैस सिलेंडर का झटका लगा है। आज तेल कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इजाफा किया है।
सरकारी तेल कंपनियां हर माह की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफे का ऐलान किया है। अच्छी बात यह है कि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में इजाफा किया है। जबकि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके दाम पिछले कई महीनों से स्थिर हैं।

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की बात करें तो 19 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम में 16.50 रुपए का इजाफा किया गया है। कीमतों में बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में इसके दाम 1818.50 रुपए हो गए हैं। बता दें कि पिछले महीने इसके दाम में 62 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी। अक्तूबर माह में यह सिलेंडर 1740 रुपए में मिल रहा था।

कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में तेल कंपनियों ने लगातार 5वीं बार इजाफा किया है। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में इजाफे की वजह से खाने-पीने वाली चीजों के दाम में इजाफा हो सकता है। कोलकाता में कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम अब 1927 रुपए, मुंबई में 1771 रुपए और चेन्नई में 1980 रुपए हो गए हैं।

वहीं घरेलू गैस सिलेंडर के दाम की बात करें तो 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम दिल्ली में 803 रुपए के हैं। जबकि कोलकाता में 829 रुपए, मुंबई में 802.50 रुपए, चेन्नई में 818.50 रुपए हैं।

उज्जवला सिलेंडर पर लोगों को 300 रुपए की सब्सिडी मिलती है। हालांकि साल में सिर्फ 12 सिलेंडर पर ही यह सब्सिडी मिलती है। अगस्त माह से घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई इजाफा नहीं हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button