Uncategorized
Trending

दिव्यांगों के लिए मेरठ में लगेगा स्पेशल रोजगार मेला

दिव्यांग जन कल्याण समिति के पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओ ने अपर जिलाधिकारी मेरठ दिवाकर जी, नगर मजिस्ट्रेट अमरीश कुमार एवं दिव्यांग कल्याण अधिकारी शेलेश कुमार से मुलाकात की। इसमें बागपत जिले से भी काफी दिव्यांगों ने भाग लिया।

बागपत(विपुल जैन)। दिव्यांग जन कल्याण समिति के पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओ ने अपर जिलाधिकारी मेरठ दिवाकर जी, नगर मजिस्ट्रेट अमरीश कुमार एवं दिव्यांग कल्याण अधिकारी शेलेश कुमार से मुलाकात की। इसमें बागपत जिले से भी काफी दिव्यांगों ने भाग लिया।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अमित शर्मा ने दिव्यांगजनों के लिए रोजगार के मुद्दे पर अपनी बात रखी। रोजगार, आयुष्मान कार्ड आदि समेत कई विषयों पर उन्होंने चर्चा की, जिस पर अधिकारियों ने आश्वासन दिया की बहुत जल्द दिव्यांगजनों के लिए मेरठ में स्पेशल रोजगार मेला लगाया जाएगा। डूडा ऑफिस में जो समस्या है, उसका भी जल्द से जल्द निस्तारण किया जाएगा। इस मौके पर गौतम तोमर प्रवक्ता, जिला अध्यक्ष जितेंद्र नागर, जिला सचिव सोएब , सावेज , मास्टर गजेंद्र ,अरुण, राजेश ,दिनेश, राजू आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button