दिव्यांगजन यूनिक आईडी कार्ड बनवाने हेतु करें आनलाईन आवेदन-जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी
जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अनिल कुमार ने जनपद के दिव्यांगजनों को सूचित करते हुये बताया कि जिन दिव्यांगजनों की अभी तक यूनिक आई0डी0 कार्ड (विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र) नही बने है वो दिव्यांगजन अपनी यूनिक आई0डी0 बनवाने हेतु विभागीय पोर्टल http//swavlambancard.gov.in पर आॅन लाइन आवेदन कराना सुनिश्चित करें

मेरठ। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अनिल कुमार ने जनपद के दिव्यांगजनों को सूचित करते हुये बताया कि जिन दिव्यांगजनों की अभी तक यूनिक आई0डी0 कार्ड (विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र) नही बने है वो दिव्यांगजन अपनी यूनिक आई0डी0 बनवाने हेतु विभागीय पोर्टल http//swavlambancard.gov.in पर आॅन लाइन आवेदन कराना सुनिश्चित करें, इसके साथ ही जिन दिव्यांगजनों की यूनिक आई0डी0 अपलोड करने में कोई कठिनाई उत्पन्न हो रही है वो दिव्यांगजन दिव्यांगता दर्शाता फोटो, आधार कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण पत्र (मूल रूप में) अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में दिखाकर अपनी परेशानी का निराकरण करा सकते है, जिन दिव्यांगजनों द्वारा यूनिक आई0डी0 विभागीय पोर्टल http//swavlambancard.gov.in पर अपलोड नही हुआ है वो दिव्यांगजन यूनिक आई0डी0 विभागीय पोर्टल पर शीघ्र ही अभिलेखों के साथ अपलोड कराना सुनिश्चित करें। अन्यथा उनकी दिव्यांग पेंशन बन्द हो जायेगी।


