delhi

दिल्ली-NCR में तेजी से बढ़ रहा एच3एन2 वायरस का कहर, जानिए लक्षण और बचाव के तरीके

दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों H3N2 वायरस बढ़ रहा है। यह एक इंफ्लूएंजा वायरस का एक प्रकार है। जो सर्दी-ज़ुकाम जैसे लक्षणों के साथ तेज बुखार और सांस में दिक्कत होना है। यह वायरस खासकर कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोगों, बुजुर्गों और बच्चों को अधिक प्रभावित कर रहा है।

ऐसे में बेहद जरूरी है कि हम इसके लक्षणों को समझें और समय रहते उचित सावधानी बरतें। आइए हम आपको अपने इस लेख में एच3एन2 वायरस से बचाव करने के लिए क्या सावधानियां बरतनी है और क्या-क्या लक्षण हैं? इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

 

H3N2 Virus के आम लक्षण क्या-क्या है?

 

एच3एन2 वायरस के लक्षण सामान्य फ्लू की तरह ही होते हैं, लेकिन कुछ मामलों में ये अधिक गंभीर हो सकते हैं।
तेज बुखार आना
सूखी खांसी आना
गले में खराश आना
नाक बहना या बंद होना
सिरदर्द होना
मांसपेशियों में दर्द
थकावट और कमजोरी
सांस लेने में तकलीफ

 

एच3एन2 वायरस से बचाव के लिए जरूरी बरतें ये सावधानियां

 

 

मास्क का प्रयोग करना शुरु करें

 

कहीं भी निकलते समय मास्क पहनना न भूलें। यह आपको वायरस से बचाने में मदद करेगा।

 

भीड़-भाड़ से बचने की कोशिश करें

 

जितना हो सके, ज्यादा भीड़ वाली जगहों पर जानें से बचें।

 

हाथ को बार-बार साफ करें

 

हैंडवॉश या फिर सेनेटाइजर से हाथों को साफ करते रहें। इससे वायरस के संक्रमण से बच सकते हैं।

 

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए ये चीजें पीएं

 

आप इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए विटामिन सी, तुलसी, हल्दी का पानी पीएं।

 

फ्लू वाले लोगों से बनाएं दूरी

 

जिन लोगों में वायरस के लक्षण दिख रहे हैं आप उनसे दूरी बनाएं रखें।

 

ज्यादा दिक्कत लगे तो डॉक्टर से दिखाएं

 

अगर आपको इनमें से कोई भी लक्षण लग रहे हैं तो आप सीधे डॉक्टर के पास जाएं और अपनी दिक्कत बताएं।

 

फ्लू से बचने के लिए क्या खाने से बचें?

 

इस वायरस फ्लू से बचने के लिए जंक फूड न खाएं और कोई भी बाहरी ड्रिंक पीने से बचें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button