Haryana

दिल्ली से सटे हरियाणा में भूकंप के तेज झटके, सहमे लोग घर से निकले

दिल्ली से सटे हरियाणा में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं, इसकी तीव्रता 3.4 दर्ज की गई। भूकंप देर रात आया था और लोग काफी डर गए थे। राहत की बात यह है कि इस भूकंप की वजह से किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। पिछले कुछ महीनों में कई बार दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस हुए हैं।

बताया जा रहा है कि भूकंप रात को करीब एक बजकर 47 मिनट पर आया था। रिक्टर स्केलपर तीव्रता 3.4 मापी गई थी, वहीं केंद्र सोनीपत था। स्थानीय लोगों के मुताबिक भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोगों की देर रात नींद टूट गई थी और वे अपने घर से भागे।

कौन सा भूकंप कितना ताकतवर?

भारत का 59 फीसदी हिस्सा भूकंप के लिहाज से संवेदनशील माना जाता है, यहां भी नवंबर 2024 से फरवरी 2025 के बीच में कुल 159 भूकंप आ चुके हैं। Bureau of Indian Standards (BIS) ने भारत को भूकंप के लिहाज से 4 जोन में बांट रखा है, इसे Seismic Zone भी कहा जाता है।

STORIES YOU MAY LIKE

Seismic Zone Risk Level Major Areas
Zone V Highly active हिमालयी क्षेत्र, उत्तर-पूर्व, कच्छ, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह
Zone IV High दिल्ली, जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्से, हरियाणा, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश
Zone III Moderate महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिमबंगाल, तमिलनाडु, केरल
Zone II Low डेक्कन प्लेट्यू, मध्य भारत

भारत में वैसे तो कई मौकों पर भूकंप आए हैं, लेकिन दो सबसे भीषण माने जाते हैं। उनमें कई लोगों की जान गई थी, इमारतों को भारी नुकसान हुआ था।

साल जगह तीव्रता मौतें
1905 कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश 8 19,800
2001 भुज, गुजरात 7.9 12,932

भूकंप से निपटने के लिए क्या कदम?

अब भारत की तमाम सरकारों को इस बात का अहसास है कि देश में एक तेज तीव्रता वाला भूकंप आ सकता है। ऐसे में कई कदम उठाए गए हैं। उदाहरण के लिए 2014 तक अगर सिर्फ 80 Seismic Observatories रहती थीं, 2025 तक वो आंकड़ा बढ़कर 168 हो चुका है। इसी तरह पूरे देश में Earthquake Early Warning System शुरू करने की तैयारी है। उत्तराखंड में तो साल 2021 में ही Earthquake Early Warning System आ चुका है। जो भी इसकी फाइडिंग होती है, उसे BhuDEV (Bhukamp Disaster Early Vigilante) ऐप पर भेजा जाता है।

 

अब एक तरफ तकनीक के सहारे भूकंप के खतरों से बचने की कोशिश है तो वहीं दूसरी तरफ लोगों को जागरूक करना भी जरूरी है। इसी वजह से NDMA ने इस साल मार्च में ही ‘आपदा का सामना’ नाम से एक जागरूकता अभियान शुरू किया था। इसे दूरदर्शन पर प्रसारित किया गया। इसी तरह साल 2016 में पीएम मोदी ने भी भूकंप की गंभीरता को समझा था और एक 10 प्वाइंट एजेंडा तैयार किया था। तब 2047 तक विकसित भारत बनाने के लिए इन कदमो को जरूरी माना गया था। इस लिस्ट में अर्ली वॉर्निंग सिस्टम शुरू करने से लेकर बीमा पॉलिसी में बड़े बदलाव करना तक शामिल था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button