crime

दिल्ली से महिला को घर लेकर आया था बेटा, नाराज पिता ने बेटे को मार दी गोली, गंभीर

एटा। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार दोपहर को एक पिता ने बेटे को गोली मार दी। घायल को उसके भाई ने मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया, जहां से डाक्टर ने हालत नाजुक देखते हुए उसे दूसरी जगह रेफर कर दिया।

कांशीराम आवासीय काॅलोनी निवासी देवेश कुमार रोडवेज विभाग में सरकारी कंडेक्टर था। कुछ समय पहले वह नौकरी छोड़कर घर आ गया है। वर्ष-2004 में दिल्ली से डॉली नाम की एक महिला को लेकर आया था, उसके साथ एक बेटा कपिल कुमार (20) भी था।

कुछ समय पूर्व देवेश कुमार ने कपिल के मामा सुभाष का एक प्लाट पांच लाख रुपये में गिरवी रखा था जो कि दिल्ली में है। उस प्लाट के कागजात चुराकर कपिल ने अपने मामा को दे दिए। यहां की सारी जानकारी भी अपने मामा को बताता था।

भाई टिंकू ने बताया कि यह सब जानकारी उसके पिता देवेश को हुई तो एक फरवरी कपिल जब दिल्ली से वापस घर आया तो मकान के कागजात को लेकर पिता-पुत्र में कहासुनी हुई थी। इसी बात से देवेश काफी नाराज चल रहा था और शनिवार को मौका पाकर कपिल को गोली मारकर घायल कर दिया।

गोलू ने कपिल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार देने के पश्चात हालत नाजुक देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। मां डॉली ने अपने पति के खिलाफ खिलाफ थाने में तहरीर दी है, जिसकी पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button