crime
Trending
दिल्ली रोड पर खड़ा ट्रक हुआ चोरी पुलिस तलाश में जुटी
कस्बे के दिल्ली रोड स्थित नानूपुरी गेट के निकट एक ढाबे के सामने से गांव मखमूलपुर निवासी एक व्यक्ति का ट्रक अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया।

कांंधला (सिद्धार्थ भारद्वाज)। कस्बे के दिल्ली रोड स्थित नानूपुरी गेट के निकट एक ढाबे के सामने से गांव मखमूलपुर निवासी एक व्यक्ति का ट्रक अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया। चोर की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने थाने पहुंचकर तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ट्रक चोर की तलाश कर रही है। रविवार को थाना क्षेत्र के गांव मखमूलपुर निवासी राजीव मलिक ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि उसने अपना ट्रक कस्बे के दिल्ली रोड स्थित नानू पुरी गेट के निकट फूड वैली ढाबे के सामने खड़ा कर रखा था,जिसको शनिवार की रात्रि में अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया। चोर की करतूत कस्बे के दिल्ली रोड पर लगे कई जगह
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पीड़ित ने थाने पर पहुंचकर तहरीर देते हुए ट्रक बरामदगी की मांग की है। पुलिस पीड़ित की तहरीर पर ट्रक चोर की तलाश में जुटी हुई है। विदित है कि इससे पूर्व भी चोरो ने कई घटनाओं को बेखोफ होकर अंजाम दिया है।लगभग एक सप्ताह पहले भी चोरो ने गांव भभीसा निवासी सतीश की परचून की दुकान को निशाना बनाते हुये चोरी की घटना को अंजाम दिया था।



