crime
Trending

दिल्ली में हर्ष फायरिंग के दौरान महिला के गर्दन में लगी गोली, हालत गंभीर

नई दिल्ली। बाहरी उत्तरी जिले के सिरसपुर इलाके में बीती देर रात हर्ष फायरिंग के दौरान एक महिला घायल हो गई। मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना के दौरान महिला अपने घर के बालकनी से नीचे गली में कार्यक्रम देख रही थी।

इस दौरान अचानक महिला के गर्दन में आकर गोली लग गई। घायल महिला की पहचान अंजू के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पड़ोस में हो रहे कार्यक्रम में आए किसी शख्स ने हर्ष फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार सिरसपुर में बीती रात रविवार को घर में बच्चे के जन्म के मौके पर कुआं पूजन का कार्यक्रम किया गया था और रात में उसी का सेलिब्रेशन किया जा रहा था। उसी दौरान एक शख्स द्वारा तीन राउंड फायरिंग की गई, जिनमें से 2 राउंड फायरिंग तो आसमान में चली गई, लेकिन तीसरी गोली महिला की गर्दन में जा लगी। पड़ोसी में रहने वाली अंजु ऊपर से झुक कर ये कार्यक्रम देख रही थी। फिलहाल पुलिस द्वारा हर्ष फायरिंग करने वाले आरोपित की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button