delhi

दिल्ली में शनिवार को हुई हल्की बारिश, आसमान में बादल छाए

राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में शनिवार को हल्की बारिश और बूंदाबांदी हुई, जबकि शहर में दिन भर घने बादल छाए रहे।

राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में शनिवार को हल्की बारिश और बूंदाबांदी हुई, जबकि शहर में दिन भर घने बादल छाए रहे।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को गरज के साथ बूंदाबांदी, बिजली चमकने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की।

Delhi Weather : दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री कम 35.4 डिग्री दर्ज किया गया।

Delhi Weather : आईएमडी के अनुसार, शनिवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री कम 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Delhi Weather : आईएमडी ने रविवार को आंधी-तूफान के साथ बारिश का अनुमान जताया है और अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 38 डिग्री और 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Delhi Weather : सापेक्ष आर्द्रता 65 प्रतिशत दर्ज की गई।

Delhi Weather : केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार शनिवार शाम चार बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 186 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button