crime
Trending

दिल्ली में युवक ने प्रेमिका की मां को गोली मारकर उतारा मौत के घाट,फैली सनसनी

नई दिल्ली। मध्य जिले के देशबंधु गुप्ता रोड पर एक युवक ने अपनी प्रेमिका की मां को बीती देररात गोली मार दी। इस वारदात में गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया ।

पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक आरोपित अपनी प्रेमिका के साथ लिव इन में रहता था। अब तक की पूछताछ में पता चला है कि शनिवार की देररात उसका प्रेमिका की मां के साथ उनके कुत्ते को लेकर कुछ विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों में हाथापाई होने लगी। इस दौरान गुस्से में आकर आरोपित ने तमंचा निकालकर महिला को गोली मार दी और मौके से फरार हो गया।

स्थानीय लोगों की मदद से आरोपित की गर्ल फ्रेंड ने अपनी मां को अस्पताल पहुंचाया। महिला को फिलहाल आईसीयू में रखा गया है। अस्पताल से सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने महिला का बयान दर्ज करने के बाद आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button