delhi
Trending
दिल्ली में मॉनसून का काउंटडाउन शुरू! आज झमाझम बारिश के आसार…जानें अन्य राज्यों के हाल
दिल्ली में सोमवार को मौसम बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग ( IMD) के मुताबिक दिल्ली में 27 जून को आंशिक बादल छाए रहेंगे। IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 27 जून से 2 जुलाई तक गरज के साथ बारिश की संभावना जताई।

28 जून से दिल्ली में रोजाना हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में 27 जून को न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, 29 जून से दिल्ली के तापमान में कमी आने की संभावना है। वहीं, 30 जून तक दिल्ली में मॉनसून के पहुंचने की संभावना है।

- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज बारिश के आसार है। वहीं गाजियाबाद में 28 जून से 30 जून के बीच बारिश का पूर्वानुमान है।
- 27 से 30 जून के बीच मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ के अलग-अलग इलाकों में बारिश की संभावना है।28 और 29 जून को बिहार में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।
- 28 और 29 जून को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में भी भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।
- जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और पश्चिमी राजस्थान में 30 जून को भारी बारिश होने का अनुमान है।
- उत्तराखंड में अलर्ट
- मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड में अगले तीन दिन तक भारी बारिश का अलर्ट है।