delhi
Trending

दिल्ली में मां-बेटे ने मिलकर की पिता की हत्या, शव के टुकड़े कर फ्रीज में रखे

दिल्ली में मां-बेटे ने मिलकर पहले पिता की हत्या की फिर शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर फ्रिज में रख दिए। इस मामले में क्राइम ब्रांच ने एक महिला और उसके बेटे को गिरफ्तार किया है।

दिल्ली के पाडंव नगर से एक और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। दरअसल, दिल्ली में एक बार फिर से श्रद्धा हत्याकांड को दोहराया गया है। दिल्ली में मां-बेटे ने मिलकर पहले पिता की हत्या की फिर शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर फ्रिज में रख दिए। इस मामले में क्राइम ब्रांच ने एक महिला और उसके बेटे को गिरफ्तार किया है।

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बताया कि दोनों मां-बेटे ने शव को काट कर फ्रीज में रखने के बाद रोजाना शव  के टुकड़ों को पाडंव नगर और ईस्ट दिल्ली के अलग अलग इलाको में फेंक दिया जाता था।

बताया जा रहा है कि पिता के किसी दूसरी महिला से अवैध संबंध थे जिसके लिए  मां और बेटे ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया।  कत्ल की इस खौफनाक वारदात को पत्नी पूनम और बेटे दीपक ने अंजाम दिया और मृतक का नाम अंजन दास है।  दोनों मां-बेटे ने मृतक अंजन दास को पहले नशे की गोलियां खिलाई फिर उसकी हत्या की। हत्या करने के बाद शव के टुकड़े कर उसको फ्रिज में रख दिया और रोजाना  शवों के टुकड़े को ठिकाने लगाते थे। जिसाक एक सीसीटीवी फूटेज भी सामने आया है।

वहीं इस घटना ने ‘श्रद्धा हत्याकांड’ की यादें ताजा कर दीं, जिसमें आफताब अमीन पूनावाला नाम के एक शख्स ने अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वालकर की बेरहमी से हत्या करके उसके शव के 35 टुकड़े कर दिए थे और उन्हें फ्रिज में रखा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button