crime
Trending

दिल्ली में बेटे ने बुजुर्ग मां की हत्या की, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

नई दिल्ली। दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक 64 वर्षीय महिला की उसके बेटे ने हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने आरोपी 38 वर्षीय रिंकू देओल को हिरासत में ले लिया है। रिपोर्ट के अनुसार, रिंकू का कथित तौर पर मानसिक स्वास्थ्य संबंधी इलाज चल रहा है।

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे एक पीसीआर कॉल मिली। कॉल करने वाले व्यक्ति ने बताया कि रोहिणी में एक बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट की गई है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जहां पुलिस को महिला गंभीर रूप से घायल मिली। महिला को तत्काल इलाज के लिए बीएसए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

केएनके मार्ग पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है। महिला की हत्या कथित तौर पर उसके बेटे रिंकू ने की है। परिवार के सदस्यों ने कहा कि रिंकू का मानसिक स्वास्थ्य संबंधी इलाज चल रहा है। अधिकारी ने कहा, आगे की जांच चल रही है और संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button