delhi

दिल्ली में बुर्का पहनकर लड़की को छत से फेंककर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

उत्तर पूर्व दिल्ली के अशोक नगर में 19 वर्षीय युवती से विवाद के बाद उसे छत से धक्का देकर मारने के आरोपी 26 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उत्तर पूर्व दिल्ली के अशोक नगर में 19 वर्षीय युवती से विवाद के बाद उसे छत से धक्का देकर मारने के आरोपी 26 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति बुर्के में था और उसने महिला को कथित तौर पर छत से धक्का दे दिया था।

पुलिस सूत्रों ने कहा कि दोनों रिश्ते में थे और महिला इस बात से परेशान थी कि व्यक्ति दूसरी महिला से शादी कर रहा है।

अधिकारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में रामपुर के निवासी तौफीक को सोमवार की सुबह युवती को छत से धकेलने के आरोप में मंगलवार को देर रात गिरफ्तार किया गया।

महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया जिसके बाद पुलिस ने मामले में हत्या के आरोप जोड़े।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, तौफीक पांचवीं मंजिल पर स्थित महिला के घर में बुर्का पहने हुए आया था तभी उनके बीच विवाद हुआ था।

घटना सोमवार सुबह हुई और ज्योति नगर थाने को सुबह साढ़े आठ बजे के आसपास इसकी सूचना मिली।

घटना की कड़ियों का पता लगाने के लिए क्षेत्र से सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button