crime
Trending

दिल्ली में नाबालिग लड़की को बॉयफ्रेंड ने 20 बार चाकू मारा, मौत

नई दिल्ली। दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में एक वीभत्स घटना में एक 16 वर्षीय लड़की की उसके बॉयफ्रेंड ने 20 से अधिक बार चाकू मारकर हत्या कर दी। उसने उसके सिर पर एक बोल्डर से भी कई वार किए। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान साहिल के रूप में हुई है। उसे पकड़ने के लिए फिलहाल तलाशी अभियान जारी है।

रविवार शाम हुई इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

फुटेज में नीले रंग की टी-शर्ट पहने साहिल लड़की को चाकू मारते हुए देखा जा सकता है। घटनास्थल पर करीब सात से आठ तमाशबीन मौजूद हैं।

एक आदमी बीच-बचाव करने की कोशिश करता है, लेकिन साहिल उसे धक्का दे देता है।

फिर वह लड़की को छुरा घोंपना जारी रखता है, साथ ही आसपास खड़े लोगों को धमकियां भी देता है, उन्हें जाने के लिए कहता है।

छुरा घोंपने के बाद साहिल ने पीड़िता को कई बार लात मारी और फिर उस पर पांच बार बोल्डर से हमला किया।

इसके बाद वह थोड़ी देर के लिए वहां से चला जाता है लेकिन कुछ ही देर बाद लौट आता है। वह लड़की को एक बार फिर बोल्डर से मारता है। उसे कई बार लात मारता है और फिर चला जाता है।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि पीड़िता जेजे कॉलोनी की रहने वाली थी और साहिल के साथ रिलेशनशिप में थी। हाल ही में उनका झगड़ा हुआ था।

अधिकारी ने कहा, पीड़िता अपने दोस्त के बेटे के जन्मदिन में शामिल होने जा रही थी जब साहिल ने उसे रोका। साहिल फरार है और उसे पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है। पीड़ित के पिता की शिकायत पर आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button