delhi
दिल्ली में इन गाड़ियों की No Entry, 1 नवंबर से लागू होगा सख्त नियम

दिल्ली में प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए बड़ा और सख्त कदम उठाया गया है। 1 नवंबर से गैर-BS6 मानक वाले वाणिज्यिक वाहनों की एंट्री राजधानी में बैन होगी। कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने ये बड़ा फैसला लिया है।

CAQM की ओर से जारी एक पब्लिक नोटिस के मुताबिक अब केवल BS6 मानक को पूरा करने वाले कमर्शियल वाहन ही दिल्ली में एंट्री कर सकेंगे। यह नियम मुख्य तौर पर दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड वाहनों पर लागू होगा। BS4 या उससे पुराने डीजल ट्रक और कमर्शियल वाहनों को राजधानी में प्रवेश नहीं मिलेगा।




