delhi

दिल्ली मुठभेड़ में 2 कुख्यात बदमाश गिरफ्तार, पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

दिल्ली में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं. खाकी का खौफ उन पर नहीं रहा. यही वजह है कि शनिवार (22 मार्च) को पुलिस ने जब दो बदमाशों को रोका तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. हालांकि, उत्तर पश्चिम दिल्ली के डीडीए ग्राउंड के पास एक मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस दोनों के खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है.

दिल्ली पुलिस के अधिकारी के अनुसार विशाल उर्फ ​​बादल और कन्हैया उर्फ ​​अमित की गतिविधियों के बारे में पुलिस टीम को खुफिया जानकारी मिली थी. सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों को शनिवार की रात डीडीए ग्राउंड निरंकारी भवन के पास रोकने की कोशिश की.

मुठभेड़ में एक बदमाश घायल 

नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने कहा, ‘‘पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा करने पर दोनों ने भागने की कोशिश में पुलिस दल पर कथित तौर पर गोली चला दी. पुलिस दल ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिससे विशाल के पैर में गोली लगी. दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया और इलाज के लिए ले जाया गया.”

दोनों के खिलाफ पहले से दर्ज हैं मामले 

डीसीपी भीष्म सिंह के अनुसार, “प्रारंभिक जांच से पता चला है कि विशाल अशोक विहार पुलिस थाने में दर्ज हत्या और डकैती के एक मामले में वांछित था. जबकि कन्हैया सशस्त्र डकैती के संबंध में बादली पुलिस थाने में दर्ज एक मामले और हत्या के प्रयास के मुखर्जी नगर पुलिस थाने में दर्ज एक मामले में आरोपी है.”

2 अवैध हथियार और चोरी की स्कूटी बरामद 

डीसीपी के मुताबिक आरोपियों के पास से दो अवैध हथियार और चोरी की एक स्कूटी बरामद की गई है. उन्होंने बताया कि मुखर्जी नगर पुलिस थाने में संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button