देश

दिल्ली: महरौली में मारपीट की घटना में शामिल सभी आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के महरौली थाना क्षेत्र में हुई मारपीट की एक घटना में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 3 फरवरी को महरौली पुलिस स्टेशन को अनूपम अपार्टमेंट्स, इग्नू रोड, साकेत के पास एक व्यक्ति के साथ मारपीट किए जाने की सूचना को लेकर पीसीआर कॉल प्राप्त हुई थी। सूचना पाकर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल व्यक्ति की पहचान संगम विहार निवासी मुकेश (26) के रूप में की और तुरंत उसे चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए पहले पंडित मदन मोहन मालवीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे एम्स ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस की ओर से की गई त्वरित जांच में सामने आया कि इस घटना में चार लोगों ने मिलकर मुकेश पर हमला किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एफआईआर संख्या 113/26 भारतीय न्याय संहिता की धारा 110/79/126(2)/3(5) के तहत मामला दर्ज किया। घटना के बाद जांच को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया गया और आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया। दिल्ली पुलिस की ओर से जारी किए गए प्रेस नोट में बताया गया कि पुलिस की सटीक रणनीति और समन्वित कार्रवाई के चलते सभी चारों आरोपियों की जल्द ही पहचान कर उन्हें ट्रेस किया गया और गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस पूरे मामले में आगे की जांच जारी है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहराई से पड़ताल की जा रही है। प्रेस नेट के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों में विशाल रावत (26) पुत्र बालम सिंह रावत, जतिन (20) पुत्र राकेश गुप्ता, सोनू (25) पुत्र शहजाद अली, और विवेक (20) शामिल हैं। सभी आरोपियों को संगम विहार क्षेत्र से ही गिरफ्तार किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button