दिल्ली ब्लास्ट कांड में बंगाल के एक और संदिग्ध आतंकी का नाम जुड़ा, जेल से ही रची थी साजिश

कोलकाता। दिल्ली के लाल किला मेट्रो के पास हुए धमाके मामले में अब पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में जेल में बंद सबीर अहमद का नाम सामने आया है। जांच एजेंसियां यह पता लगा रही हैं कि जेल में रहते हुए वह कैसे संदिग्ध गतिविधियों में शामिल था।

दिल्ली विस्फोट में 13 लोगों की मौत हुई थी। जांच में सामने आया कि आतंकी मॉड्यूल सोशल मीडिया के माध्यम से सक्रिय था, जिसका मुख्य संचालक शाहिन साहिद था। पूछताछ में शाहिन ने बताया कि नदिया के पलाशीपाड़ा निवासी जेल में बंद सबीर अहमद भी इन समूहों में सक्रिय था और कथित रूप से भारत विरोधी प्रचार करता था।

एसटीएफ ने 12 नवंबर को सबीर के भाई फैज़ल अहमद को हिरासत में लिया। हालांकि, सबीर के परिवार ने सभी आरोपों को खारिज किया है। कृष्णनगर पुलिस के एसपी (ग्रामीण) उत्तम घोष ने कहा कि जांच एजेंसियां अब यह पता लगा रही हैं कि जेल में रहते हुए सबीर किस हद तक इस गतिविधि में शामिल था।



