delhi
दिल्ली पुलिस ने हेरोइन गिरोह का भंडाफोड़ करने का दावा किया

दिल्ली पुलिस ने दो मादक पदार्थ आपूर्तिकर्ताओं को गिरफ्तार करके एक बड़े हेरोइन गिरोह का भंडाफोड़ करने का दावा किया है और पांच करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का प्रतिबंधित मादक पदार्थ भी जब्त किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि टीम ने एक अभियान के तहत 1,049 ग्राम हेरोइन, एक स्कूटर, नकदी और मोबाइल फोन जब्त किए। पुलिस उपायुक्त (अपराध शाखा) संजीव कुमार यादव ने बताया, इस गिरोह की सरगना नंद नगरी निवासी 54 वर्षीय सीमा और शाहदरा में रहने वाली उसकी भाभी (43) हैं।




