दस दिवसीय लघु व्यक्तित्व विकास शिविर हुआ संपन्न
सूर्या फाउंडेशन आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत क्षेत्र के भामौरी में दस दिवसीय व्यक्तित्व विकास शिविर का समापन किया गया


सरधना। मेरठ रविवार को सूर्या फाउंडेशन आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत क्षेत्र के भामौरी में दस दिवसीय व्यक्तित्व विकास शिविर का समापन किया गया। इस समापन समारोह में मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान ठाकुर दिनेश सिंह , सीताराम प्रधानाचार्य सीमा पब्लिक व सूर्या फाउंडेशन से चौधरी अजीत सिंह के द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की रूपरेखा को आगे बढ़ाया अजीत सिंह ने बताया कि इन दस दिनों में बच्चों को विभिन्न प्रकार के आयाम सिखाये गये। जैसे सुरक्षा का सत्र, आदर्श घर, दिनचर्या का पालन करना स्वास्थ्य के साथ सेवन टिप्स ,कहानियों के माध्यम से गीतों का अभ्यास, सुलेख प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, गर्मी से बचने के उपाय जैसे दिन में खूब पानी पिये। लेकिन भोजन के साथ वह तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए सुबह उठते ही 1 लीटर पानी और उषा पान जरूर करें विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता भी कराई गई सूर्य नमस्कार रस्साकशी ड्राइंग प्रतियोगिता आदि इस शिविर में शिविरार्थियों के लिए निर्देश दिये
दिन में तीन से चार बार आंखों पर पानी की छपकियाॅ मारनी चाहिए। मुॅह न ढॅकना , पैंट पहनकर ना सोना हाथ सीधा खड़ा करना स्मार्ट बनकर रहना स्पष्ट व कम शब्दों में बोलना,तेज बोलना गर्मियों में पानी ज्यादा पीने का अभ्यास करें मंजन का उपयोग सुबह और शाम दोनों समय करें।पहाड़े, शक्तिदायी विचार ने चुरोपैथी विचार प्रतिदिन याद करवाना।जूते चप्पल पंक्तियों में उतारना।
समय से पूर्व 5 मिनट कार्यक्रम में पहुंचना। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान ठाकुर दिनेश सिंह जी ने सूर्या फाउंडेशन आयोजित इस तरह के कार्यक्रमों को कराया हुआ बच्चों को रचनात्मक कार्यों में लगे रहते हुए अपने आप को और गुणवान बनाएं। इसके लिए शुभकामनाएं प्रेषित की व सूर्या फाउंडेशन और सीमा पब्लिक स्कूल के समस्त स्टाफ का आभार प्रकट किया कि गांव में इस तरह के कार्यक्रम बच्चों के बीच कराए जा रहे हैं। जिससे बच्चों को सही दिशा मिलेगी इस मौके पर स्कूल स्टाफ कुमारी दीपा , कुमारी शिवानी कुमारी उदिति कुमारी निशा कुमारी मोनिका आदि मौजूद रहे हैं।


