Business

दशहरा के बाद लगातार दूसरे दिन सोने के दामों में आई भारी गिरावट, जानें दिल्ली समेंत बारी शहरों में क्या है रेट

दशहरा के बादशनिवार, 4 अक्टूबर को सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत अब ₹1,18,670 प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। शारदीय नवरात्र से लेकर दशहरे तक सोने के दाम लगातार बढ़ते रहे और कई बार नया रिकॉर्ड बनाया गया।

इस तेजी के पीछे मुख्य कारण थे – 

  • भारत में त्योहारी मांग
  • घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी अमेरिका के फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में कटौती की संभावना
  • अमेरिकी शटडाउन की आशंका और कमजोर डॉलर।
  • अमेरिका से आए कमजोर श्रम आंकड़ों ने फेडरल रिजर्व द्वारा दरों में कटौती की उम्मीदों को और मजबूत किया।
हालांकि अब प्रॉफिट बुकिंग और डॉलर में मजबूती की वजह से सोने की खरीदारी धीमी पड़ गई है। इसके चलते वायदा बाजार और सराफा बाजार में भी सोने का भाव गिरा है। आइए जानते हैं देश के 5 बड़े शहरों में सोने का लेटेस्ट भाव।

प्रमुख शहरों में सोने का आज का रेट

दिल्ली
  • 22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) – ₹1,08,790
  • 24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) – ₹1,18,670
मुंबई 
  • 22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) – ₹1,08,640
  • 24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) – ₹1,18,520
चेन्नई
  • 22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) – ₹1,08,640
  • 24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) – ₹1,18,520
चंडीगढ़
  • 22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) – ₹1,08,790
  • 24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) – ₹1,18,670
लखनऊ
  • 22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) – ₹1,08,790
  • 24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) – ₹1,18,670

चांदी भी हुई सस्ती

केवल सोना ही नहीं, बल्कि चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। शनिवार को चांदी 100 रुपये गिरकर ₹1,51,900 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। एक दिन पहले यानी 3 अक्टूबर को दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी का भाव 500 रुपये घटकर ₹1,50,000 प्रति किलोग्राम पर आया था। दिलचस्प बात यह है कि सितंबर महीने में चांदी ने बढ़त के मामले में सोने को पीछे छोड़ दिया था।
  • सितंबर में चांदी की कीमत में 19.4% की बढ़ोतरी हुई,
  • जबकि सोने में 13% की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
चांदी को निवेश के साथ-साथ इंडस्ट्रियल मेटल के रूप में भी जाना जाता है। इसकी कुल मांग में 60-70% हिस्सा औद्योगिक उपयोग का होता है, जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स, सोलर पैनल और मेडिकल उपकरणों में।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button