दवा व्यापारी फूड लाइसेंस एवं पंजीकरण अवश्य कराएं
उत्तर प्रदेश सरकार के 100 दिन की कार्य योजना में फूड लाइसेंस पंजीकरण की स्थिति को देखते हुए प्रदेश के जनपदों हेतु फूड लाइसेंस एवं पंजीकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है l

मुजफ्फरनगर (मो० सुहैल)l मुजफ्फरनगर कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष एवं नामित सदस्य स्वास्थ्य विभाग सुभाष चौहान ने जिले के समस्त दवा व्यापारियों से अपील की है की आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश पत्रांक संख्या एफ०एस०एस०ए०आई०/लाई०पंजी०लक्ष्य/ 2022-23/1567 दिनांक 08/04/2022 लखनऊ के द्वारा मुजफ्फरनगर के पत्रांक संख्या एफ०एस०डी०ए०/2022/12 दिनांक 20/04/2022 के संदर्भ में औषधि प्रशासन के द्वारा पत्र प्राप्त हुआ*, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के 100 दिन की कार्य योजना में फूड लाइसेंस पंजीकरण की स्थिति को देखते हुए प्रदेश के जनपदों हेतु फूड लाइसेंस एवं पंजीकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है l जिला अध्यक्ष सुभाष चौहान ने जनपद के सभी दवा व्यापारियों से अपील की है कि आप लोग अपने नजदीकी साइबर कैफे पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाकर नियमानुसार सरकारी फीस देकर अपना फूड लाइसेंस अवश्य बनवा लें वह फूड लाइसेंस आपके द्वारा दी गई ईमेल आईडी पर भी प्रदर्शित हो जाएगा l यदि किसी व्यापारी को किसी अधिकारी के द्वारा लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया में परेशान किया जाता है तो वह व्यापारी एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सुभाष चौहान से संपर्क कर सकता है (9837245238)उसकी समस्या का तुरंत निदान करवाया जाएगा l सुभाष चौहान ने फार्म अपलोड करने के लिए सचिन 9557136363 का नंबर दिया है जिनकी मदद से आप यह फार्म अपलोड करा सकते हैं जिला अध्यक्ष सुभाष चौहान ने बताया की यह पंजीयन 1 वर्ष से लेकर अधिकतम 5 वर्ष के लिए बनवाया जा सकता है इसके लिए सरकारी फीस ₹100 प्रति वर्ष है l जिला अध्यक्ष सुभाष चौहान ने बताया कि जिले के दवा व्यापारियों के हित में पूर्व में भी इस लाइसेंस को बनवाने के लिए अपील की जा चुकी है जिससे काफी अधिक संख्या में दवा व्यापारियों ने इसका लाभ लिया है l
राजीव कुमार खाद्य सुरक्षा अधिकारी जनपद मुजफ्फरनगर* ने भी सभी मेडिकल दुकानदारों से कहा है की सभी दुकानदारों के लिए खाद लाइसेंस / पंजीयन बनने अनिवार्य कर दिए हैं कृपया सभी मेडिकल के कारोबार करने वाले अपना खाद लाइसेंस बनवाने का कष्ट करें l राजीव कुमार ने बताया कि इस खाद लाइसेंस / पंजीयन के लिए आवश्यक दस्तावेज एक फोटो ,आधार कार्ड की कॉपी, मोबाइल नंबर ,ईमेल आईडी एवं दुकान का एड्रेस प्रूफ है l उन्होंने बताया कि यह खाद लाइसेंस ऑनलाइन बनेगा तथा जारी होने के उपरांत आप अपनी ईमेल आईडी से घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं l
निवेदक- प्रमोद मित्तल (चेयरमैन), संजय गुप्ता (महामंत्री), दिव्य प्रताप सोलंकी (कार्यवाहक महामंत्री ),सतीश तायल (कोषाध्यक्ष)।


