Bihar

दर्दनाक हादसा, हड़बोड़ा नदी में नहाते समय 4 मासूम बच्चों की डूबकर मौत…मची चीख-पुकार

बिहार में पश्चिमी चंपारण जिले के शिकारपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हड़बोड़ा नदी में डूबकर दो सहोदर भाई समेत चार बच्चो की मौत हो गई। वहीं, इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि नरकटियागंज के गोपाला ब्रह्म स्थान से सटे हड़बोड़ा नदी में नहाने के दौरान चार बच्चों की डूबकर मौत हो गई। मृतकों की पहचान अनवर मियां के पुत्र आसिफ उर्फ ढोलन (09), फुलकौल जमुनिया निवासी मुस्तफा अंसारी के पुत्र इरशाद (10) और दिलशाद (09) तथा फिरोज अंसारी के पुत्र रिजवान (08) के रूप में की गई है।

इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शवों को बरामद कर लिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और मातम का माहौल फैल गया। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button