uttar pradesh

दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, अज्ञात वाहन ने कार को मारी जोरदार टक्कर, उड़ गए परखच्चे

उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां पर यमुना एक्सप्रेस वे माइक स्टोन 140 पर करीब तीन बजे इको गाड़ी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया।

सुबह-सुबह हुआ हादसा 
जानकारी के अनुसार, यह हादसा थाना बलदेव क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे माइक स्टोन 140 पर हुआ। यहां पर आज यानी शनिवार सुबह-सुबह इको गाड़ी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। ईको गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार नोएडा से आगरा की ओर आ रहे थे। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। घायलों का इलाज चल रहा है।

हादसे में हुई इनकी मौत 
इस हादसे में कार में सवार धर्मवीर पुत्र जवर सिंह निवासी ग्राम हरलालपुरा थाना बासोनी आगरा, रोहित पुत्र धर्मवीर, आर्यन पुत्र धर्मवीर बासोनी आगरा, दलवीर उर्फ छुल्ले व पारस सिंह तोमर पुत्रगण विश्वनाथ सिंह निवासीगण ग्राम बढ़पुरा हुसैद थाना महोबा मध्य प्रदेश आदि लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, सोनी पत्नी धर्मवीर और पायल पुत्री धर्मवीर निवासीगण हलालपुर थाना बासोनी आगरा गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button