Uncategorized
Trending

दबंगो के आगे नतमस्तक पुलिस , छेड़छाड़ और मारपीट की शिकायत के बाद पुलिस की कोई कार्यवाही नही

जनपद के थाना सरधना क्षेत्र निवासी सुलेमान ने बताया कि वह मौहल्ला चमारान में रहता है और यहा एक महिला के यहाँ दबंग व आपराधिक प्रवर्ति के मोहल्ला गुजरान गेट निवासी आशीष उर्फ टल्ली, मनीष व शेट्टी पुत्र राधेश्याम तथा राजू नामक युवक का आना जाना है। यह सभी व्यक्ति दबंग होने के चलते झगड़ालू प्रवर्ति के है।

मेरठ। जनपद के थाना सरधना क्षेत्र निवासी सुलेमान ने बताया कि वह मौहल्ला चमारान में रहता है और यहा एक महिला के यहाँ दबंग व आपराधिक प्रवर्ति के मोहल्ला गुजरान गेट निवासी आशीष उर्फ टल्ली, मनीष व शेट्टी पुत्र राधेश्याम तथा राजू नामक युवक का आना जाना है। यह सभी व्यक्ति दबंग होने के चलते झगड़ालू प्रवर्ति के है। जिस कारण भयभीत हो जहा मौहल्ले के लोग उनसे डरकर कुछ नही बोलते वही पुलिस में अगर कोई हिम्मत कर शिकायत कर भी देता है तो कोई कार्यवाही नही करता। दबंग आरोपियों द्वारा 07 तारीख को उसकी पत्नी व बेटी के साथ छेड़छाड़ की गई परंतु कोई कार्यवाही नही होने पर निर्भीक हो दबंगो ने 09 तारीख को उसके घर पर हमला कर दिया। जिसकी शिकायत करने पर पुलिस द्वारा जब कोई कार्यवाही नही की गई तो उसकी पत्नी ने 12 अक्टूबर को एसएसपी को लिखित प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। परंतु यहां से भी जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो 19 अक्टूबर 2022 को आरोपियों ने फिर से गाली गलौज करते हुए उसकी पत्नी और बेटी के साथ छेड़छाड़ करते हुए जान से मारने की धमकी दी है।
इस संबंध में थाना सरधना इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है जांच के आधार पर जो भी तथ्य सामने आएंगे कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button