थिएटर्स में भेड़िया का बजा डंका, दूसरे दिन की कमाई उड़ा देगी होश
वरुण धवन (Varun Dhawan) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की फिल्म 'भेड़िया' (Bhediya) की रिलीज का आज तीसरा दिन है। फिल्म शुक्रवार 25 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसके बाद से बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है।
बॉलीवुड स्टार वरुण धवन (Varun Dhawan) और खूबसूरत एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) की जोड़ी एक बार फिर सिनेमाघरों में नजर आ रही है। दोनों साथ में फिल्म ‘भेड़िया’ (Bhediya) में नजर आ रहे हैं। दोनों की ये फिल्म इसी शुक्रवार 25 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, जो गरदा उड़ा रही है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है। फिल्म ने अपने पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर काफी अच्छी ओपनिंग करते हुए 7 करोड़ से ऊपर की कमाई की थी, जिसके बाद अब वीकेंड पर फिल्म के शानदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। इतना ही नहीं वीकेंड के पहले दिन यानी शनिवार की कमाई जान आपके होश ही उड़ जाएंगे।

वरुण धवन (Varun Dhawan Film) की फिल्म ‘भेड़िया’ को हिंदी भाषा समेत कई भाषाओं में रिलीज किया गया था, जिसमें से फिल्म ने अपनी भाषा में 7.37 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं तेलुगू भाषा में फिल्म ने 10 लाख का कलेक्शन किया और तमिल भाषा में 1 लाख तक का कलेक्शन किया। वहीं अब शुरूआती आंकड़ों की मानें तो दूसरे दिन फिल्म की कमाई में बड़ा उछाल देखने को मिला है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने अपनी रिलीज के दूसरे दिन यानी शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर करीबन 10 करोड़ तक का जबरदस्त कारोबार कर अपने कलेक्शन में 17.48 करोड़ तक की कमाई समेट ली है, जिसके बाद आज का दिन फिल्म की कमाई के लिए और ज्यादा खास साबित हो सकता है। वहीं दूसरे दिन के कलेक्शन को देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि 60 करोड़ के बजट में बनी फिल्म जल्द ही आने वाले दिनों में प्रॉफिट निकाल लेगी।
वहीं वरुण धवन और कृति सेनन के वर्क फ्रंट की बात करें तो, इस फिल्म के बाद वरुण धवन ‘बवाल’ (Bawal) में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) नजर आएंगी। वहीं कृति सेनन भी पैन इंडिया स्टार प्रभास (Prabhas) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के साथ फिल्म ‘आदिपुरुष’ (Adipurush) में नजर आने वाली हैं। ये दोनों ही फिल्में अगले साल रिलीज होंगी, जिनका फैंस को बेसब्री से इंतजार है।



