Uncategorized
Trending

थाने में फैसला होने के बाद भी दुकान में की देर रात्रि तोड़फोड़

सरधना। कोतवाली थाना क्षेत्र के चौधरी मार्केट में मेरठ फ्लेक्स प्रिंटिंग के नाम से सब्बू पुत्र जाहिद निवासी खजूरी थाना परीक्षितगढ़ जनपद मेरठ ने फ्लेक्स प्रिंटिंग की दुकान सरधना कस्बे के चौधरी मार्केट में खोल रखी है बीती शनिवार की देर रात्रि करीब 10:00 बजे बंटी उर्फ शाहरुख निवासी सरधना फ्लेक्स प्रिंटिंग की दुकान पर शराब के नशे में धुत होकर पहुंचा जिसने वहां पर काम करने वाले कारीगरों के साथ शराब के नशे में धुत होकर मारपीट करनी शुरू कर दी मामला शनिवार की देर रात्रि ही सरधना कोतवाली थाने में पहुंचा तभी दोनों पक्षों के बीच गणमान्य लोगों की सहमति के अनुसार समझौता करा दिया गया उसके बाद पीड़ित दुकानदार सब्बू पुत्र जाहिद निवासी खजूरी थाना परीक्षितगढ़ अपनी दुकान बंद कर अपने घर मेरठ चला गया रविवार की सुबह जब उन्होंने करीब समय 10:00 बजे दुकान खोली तो देखा की पीड़ित दुकानदार की दुकान की दो एसी समेत अन्य काफी सामान में दुकान बंद होने के बावजूद भी देर रात्रि आरोपी बंटी उर्फ शाहरुख ने तोड़फोड़ मचा कर दुकान में सेंध लगाकर चोरी करने का प्रयास किया रविवार की सुबह घटना की सूचना पीड़ित दुकानदार द्वारा 112 आपातकाल सहायता पर दी गई पुलिस घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लेते हुए पीड़ित दुकानदार को थाने में तहरीर देने की बात कहते हुए दुकानदार को कहा वही उधर पीड़ित भयभीत दुकानदार ने दो दिन के अंदर दुकान को बंद कर मेरठ में स्थानांतरण करने की बात पुलिस के सामने कहीं है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित दुकानदार को दुकान का स्थानांतरण ना करने की बाबत अपना नंबर देते हुए किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत परेशानी होने की जानकारी उन्हें देने के लिए पीड़ित दुकानदार को अपना नंबर दिया है वही उधर भयभीत पीड़ित दुकानदार द्वारा समाचार लिखे जाने तक कोतवाली थाने में तहरीर नहीं दी गई है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button