गुड मॉर्निंग न्यूज़राज्य
थाने पहुंचकर जान बख्शने की गुहार लगा रहे अपराधी आधा दर्जन अपराधियों ने थाने पहुंचकर की अपराधों से तौबा

शामली। प्रदेश की योगी सरकार द्वारा माफियाओं व अपराधियों के खिलाफ की जा रही कडी कार्रवाई से अपराधियों में हडकंप मचा हुआ है। अपराधी खुद थाने में हाथ जोडकर जान बख्शने की गुहार लगा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला गढीपुख्ता थाने पर देखने को मिला जहां लूटपाट कर आतंक फैलाने वाले आधा दर्जन बदमाशों ने थाने पहुचकर पुलिस के सामने हाथ जोडकर आगे से कोई अपराध न करने की कसम खाई। जानकारी के अनुसार प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के दूसरे कार्यकाल में एक बार फिर बदमाशांे के खिलाफ की जा रही ताबडतोड कार्रवाई से अपराधियों में खौफ पसरा हुआ है। बदमाश खुद ही हाथ उठाकर थाने पहुंचकर अपनी जान बख्शने व आगे से अपराध न करने की कसम खा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला रविवार को गढ़ीपुख्ता थाने में देखने को मिला जहां लूटपाट कर लोगों में आतंक फैलाने वाले करीब आधा दर्जन बदमाशों ने थाने पहुंचकर पुलिस के सामने हाथ जोडकर आगे से कोई अपराध करने से तौबा करते हुए सामान्य जीवन व्यतीत करने की कसम खाई। थानाध्यक्ष एमपी सिंह ने बताया कि क्षेत्र में अपराधों में लिप्त दीपक पुत्र राजेन्द्र निवासी गढी अब्दुल्ला खां, रजनीश पुत्र पंकज, वरूण पुत्र धर्मेन्द्र, बबलू पुत्र सुरेन्द्र निवासीगण कैल शिकारपुर, देव पुत्र रामनिवास व शुभम पुत्र रिषिपाल निवासीगण मौहल्ला कश्यपपुरी थाना गढीपुख्ता ने पुलिस के समक्ष अपराध न करने की कसम खाई। उक्त आरोपितों के खिलाफ कई मुकदमें दर्ज हैं। फिलहाल आरोपितों को कडी चेतावनी देने के बाद थाने से जाने दिया गया।



