देश-विदेश
Trending
थाइलैंड: विस्फोट में तीन लोगों की मौत
थाईलैंड के दक्षिणी सोंगखला प्रांत में मंगलवार तड़के एक रेलवे ट्रैक पर विस्फोट होने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।

बैंकॉक। थाईलैंड के दक्षिणी सोंगखला प्रांत में मंगलवार तड़के एक रेलवे ट्रैक पर विस्फोट होने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।
थाईलैंड के स्टेट रेलवे ने (एसआरटी) यह जानकारी दी।
एसआरटी ने बताया कि रेलवे में आज तड़के विस्फोट उस वक्त हुआ, जब श्रमिक रेल ट्रैक की मरम्मत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि इस हादसे में करीब तीन एसआरटी अधिकारियों की मौत हो गई और चार अन्य को मामूली रूप से घायल हो गए।




