राज्य
Trending
तेलंगाना में क्षत-विक्षत अवस्था में मिले दो शव
तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले में हैदराबाद-विजयवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोठागुडेम पुल के पास मंगलवार को एक दंपत्ति के शव क्षत-विक्षत में मिले।

हैदराबाद। तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले में हैदराबाद-विजयवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोठागुडेम पुल के पास मंगलवार को एक दंपत्ति के शव क्षत-विक्षत में मिले।
पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान चिलकालगुडा थाना क्षेत्र के वरसीगुडा के रहने वाले यशवंत और ज्योति के रूप में हुई है। शव झाड़ियों में क्षत-विक्षत अवस्था में मिले थे और उसे पहचान पाना काफी मुश्किल था।
पुलिस ने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए उस्मानिया सामान्य अस्पताल भेज दिया गया।
उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।




