uttar pradesh

तेज रफ्तार डंपर ने पुलिस की गाड़ी को उड़ाया, खाई में गिरा वाहन

पीआरवी में पुलिस कर्मी अयाज अहमद और भानू प्रताप उनके साथ में ड्यूटी पर तैनात थे। हम जैसे ही गोविंदनगर से पीआरवी को दूसरे प्वाइंट की तरफ ले जा रहे थे।

मुरादाबाद में पीआरवी 264 के चालक हेड कांस्टेबल कुलदीप यादव ने बताया कि रविवार की रात करीब ढाई बजे वह दलपतपुर करनपुर मार्ग पर गोविंदनगर के पास थे। पीआरवी में पुलिस कर्मी अयाज अहमद और भानू प्रताप उनके साथ में ड्यूटी पर तैनात थे। हम जैसे ही गोविंदनगर से पीआरवी को दूसरे प्वाइंट की तरफ ले जा रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार आए डंपर ने पीआरवी में टक्कर मार दी।

पीआरवी 264 के चालक हेड कांस्टेबल कुलदीप यादव ने बताया कि रविवार की रात करीब ढाई बजे वह दलपतपुर करनपुर मार्ग पर गोविंदनगर के पास थे। पीआरवी में पुलिस कर्मी अयाज अहमद और भानू प्रताप उनके साथ में ड्यूटी पर तैनात थे। हम जैसे ही गोविंदनगर से पीआरवी को दूसरे प्वाइंट की तरफ ले जा रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार आए डंपर ने पीआरवी में टक्कर मार दी। डंपर की टक्कर लगते ही पीआरवी सड़क किनारे खाई में जा गिरी। शोर-शराबा होने पर ग्रामीण घरों से निकल आए। सूचना पर मूंढापांडे थाने से पुलिस भी आ गई। पुलिस के मुताबिक घायलों ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे में तीन पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गए। प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि डंपर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसका पता लगाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button