uttar pradesh

तेज रफ्तार कार का कहर, मॉर्निंग वॉक के दौरान चार लोगों को कुचला, 3 की मौत

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया. यहां सिहानीगेट थाना क्षेत्र में राकेश मार्ग कट पर मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों को एक तेज़ रफ्तार कार ने टक्कर मार दी. जिसमें 3 महिलाओं की मौत हो गई. जबकि एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुटी है. मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. वहीं घटना के बाद आरोपी कार चालक, कार छोड़ कर मौके से फरार हो गया है. जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है.

पुलिस ने बताया कि शनिवार को सुबह की सैर पर निकलीं तीन महिलाओं की एक कार ने टक्कर मार दी. जिससे उनकी मौत हो गई, जबकि एक पुरुष घायल हो गया. यह दुर्घटना सुबह करीब 6 बजे जीटी रोड पर राकेश मार्ग के पास हुई. मृतकों की पहचान कोतवाली क्षेत्र के न्यू कोटगांव निवासी मीनू प्रजापति (56), कमलेश (55) और सावित्री देवी (60) के रूप में हुई है. जबकि घायल की पहचान शतम विहार कॉलोनी निवासी विपिन शर्मा (47) के रूप में हुई है.

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) (सिटी) धवल जायसवाल ने बताया कि कार चालक कार छोड़कर फरार हो गया. जिसे जब्त कर लिया गया है. फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपी चालक का पता लगाने व उसे गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं. जल्द ही आरोपी कार चालक की गिरफ्तारी भी कर ली जाएगी.

स्थानीय लोगों ने बताया कि कार की स्पीड काफी तेज थी. टक्कर लगते ही लोगों में चीख पुकार मच गई. लोगों ने कार चालक को पकड़ना चाहा, लेकिन कार चालक फरार हो गया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button