Bihar
तेज प्रताप यादव ने बनाई अपनी नई पार्टी, चुनाव चिह्न और नाम का किया ऐलान

बिहार की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, विधानसभा चुनाव से पहले राजद से बाहर हुए लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने सियासत में बड़ा धमाका करते हुए अपनी नई पार्टी का ऐलान कर दिया है। उन्होंने पार्टी का नाम और चुनाव चिह्न भी सार्वजनिक किया है।

तेज प्रताप यादव की नई पार्टी का नाम ‘जनशक्ति जनता दल’ है और इसका चुनाव चिह्न ‘ब्लैक बोर्ड’ है। तेज प्रताप यादव ने अपने आधिकारिक X हैंडल से पार्टी के पोस्टर को भी शेयर किया है।




