Uncategorized
Trending

तेज पब्लिक स्कूल में हुई प्रतिभा खोज प्रतियोगिता  

सरधना (मेरठ)। सरधना खिर्वा रोड स्थित तेज पब्लिक स्कूल में  प्रतिभा खोज कार्यक्रम  के अन्तर्गत स्कूल के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार की प्रतिभाओं का बहुत सुन्दर तरीके से प्रदर्शन किया । इसमें छात्र छत्राओ ने नृत्य, गीत संगीत,  कला व् एक्टिंग का बहुत सुन्दर प्रदर्शन किया और बिना अग्नि  खाने के विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किये जिसमें बर्गर, कुरकुरे चाट, मटर की चाट, राज कचौरी , सैंडविच , चॉकलेट मिल्क शेक , चॉकलेट रोल व बॉल, भेलपुरी , फलों की चाट , चना चाट , गोल गप्पे व फ्रूट कस्टर्ड आदि तैयार किये जो सभी बहुत स्वादिष्ट थे और जिनके बनाने में सफाई का विशेष ध्यान रखा गया । स्कूल डायरेक्टर डॉ टी० पी० सिंह  व स्कूल मैनेजर श्रीमती नीतू सिंह ने बच्चों के द्वारा बनाये गए विभिन्न खाद्य पदार्थों को खाकर व देखकर प्रन्नतापूर्वक सभी बच्चों को अपना आशीर्वाद दिया और बच्चों को बताया कि इस प्रकार का टैलेंट भविष्य में आपके काम आएगा । स्कूल प्रिंसिपल एस० सी० नलवा ने सभी प्रतियोगियों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों को देखकर बच्चों की प्रसंशा करते हुए भविष्य में इसी प्रकार के आयोजनों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।

इस कार्यक्रम में स्कूल वाईस प्रिंसिपल श्रीमती अनु तोमर , स्कूल अध्यापक अनु शर्मा ,सपना चौधरी , मीना सिंह , रेखा राणा , सरिता , मंजू शर्मा ,रजनी शर्मा व सतेन्द्र कुमार का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button