Bihar

तेजस्वी यादव ने हिमंत बिस्वा सरमा को बताया योगी का चाइनीज वर्जन, बोले- वह सिर्फ सस्ती लोकप्रियता चाहते है

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर "सस्ती लोकप्रियता" हासिल करने का आरोप लगाया।

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर “सस्ती लोकप्रियता” हासिल करने का आरोप लगाया। आपको बता दें कि राज्य विधानसभा ने शुक्रवार को मुस्लिम सांसदों को नमाज अदा करने की अनुमति देने वाले दो घंटे के ब्रेक को रद्द कर दिया था। तेजस्वी यादव ने पटना में पत्रकारों से कहा कि असम के मुख्यमंत्री सस्ती लोकप्रियता के लिए ऐसा कर रहे हैं। कौन है ये? वह सिर्फ सस्ती लोकप्रियता चाहते हैं।’ बीजेपी ने मुसलमानों को आसान निशाना बनाया है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री सस्ती लोकप्रियता हासिल करने एवं “योगी का चाइनीज़ वर्जन” बनने के प्रयास में जानबुझकर मुसलमानों को परेशान करने वाले कृत्य करते रहते है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगों ने नफ़रत फैलाने, मोदी-शाह का ध्यान आकृष्ट करने एवं समाज में धुर्वीकरण करने के लिए मुसलमान भाइयों को सॉफ्ट टारगेट बना लिया है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी में आरएसएस छोड़ सभी धर्मों के लोगों का हाथ है। हमारे मुसलमान भाइयों ने देश को आजादी दिलाने में कुर्बानियाँ दी है और हम लोग जब तक है तब तक कोई माई का लाल उनका बाल बांका नहीं कर सकता।

असम विधानसभा मुस्लिम विधायकों को शुक्रवार को नमाज अदा करने के लिए दिए जाने वाले दो घंटे के अवकाश को खत्म करेगी। सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर सरमा ने एक पोस्ट में कहा कि दो घंटे के जुम्मा ब्रेक को खत्म करके, असम विधानसभा ने उत्पादकता को प्राथमिकता दी है और औपनिवेशिक बोझ के एक और निशान को समाप्त किया है। यह प्रथा मुस्लिम लीग के सैयद सादुल्ला ने 1937 में शुरू की थी। सरमा ने कहा, ‘‘इस ऐतिहासिक फैसले के लिए विधानसभा अध्यक्ष बिस्वजीत दैमारी और हमारे विधायकों का आभार।’’ अधिकारी ने बताया कि आखिरी बार दो घंटे का यह ब्रेक शुक्रवार को दिया गया, जो विधानसभा के शरदकालीन सत्र का अंतिम दिन था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button