uttar pradesh

तीसरी नेशनल क्रॉसबो शूटिंग चैंपियनशिप 2 और 3 जुलाई को आगरा में

उत्तर प्रदेश के आगरा में इस साल एयरफोर्स के 1971 स्वर्णिम जयंती पार्क में तीसरी नेशनल क्रॉसबो शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन आगामी 02 और 03 जुलाई को किया गया है। इसमें देशभर से 100 धनुर्धारी प्रतिभाग करेंगे।

आगरा। यूरोपीय देशों का मशहूर खेल क्रॉसबो अब भारत में भी लोकप्रिय हो रहा है। देश में तीरंदाजी के कई राष्ट्रीय खिलाड़ी क्रॉसबो में अपना करियर बना रहे हैं। इसके मद्देनजर उत्तर प्रदेश के आगरा में इस साल एयरफोर्स के 1971 स्वर्णिम जयंती पार्क में तीसरी नेशनल क्रॉसबो शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन आगामी 02 और 03 जुलाई को किया गया है। इसमें देशभर से 100 धनुर्धारी प्रतिभाग करेंगे।
प्रतियोगिता में सीनियर और जूनियर वर्ग में बालक व बालिका वर्ग में मुकाबले खेले जायेंगे। इसमें उत्तर प्रदेश के अलावा आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, केरल, महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु और उत्तराखंड के खिलाड़ी भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता के लिए 15 टारगेट बॉक्स तैयार किए गए हैं।
इंडियन क्रॉसबो शूटिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत विज ने बताया कि यूरोप के 28 देशों के अलावा अमेरिका और रूस में क्रॉसबो व्यापक पैमाने पर खेला जाता है। क्रॉसबो में राष्ट्रीय स्तर के कई खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। चैंपियनशिप में प्रदर्शन के आधार पर भारतीय क्रॉसबो टीम का चयन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button