राज्य
Trending

तालाब में नहाते समय डूबने से दो सगे भाइयों की मौत

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम कुम्हरोआ में दो सगे भाइयों की तालाब में नहाते समय डूबने से मृत्यु हो गयी है।

शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम कुम्हरोआ में दो सगे भाइयों की तालाब में नहाते समय डूबने से मृत्यु हो गयी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक भाइयों के नाम रितिक (10) एवं प्रिंस (07) बताए गए हैं। कल दोपहर दोनों भाई अपने घर से नहाने के लिए गए थे। उनकी मां गौरा देवी खाना बनाकर उनका काफी देर इंतजार करती रही, जब दोनों भाई बहुत देर तक खाना खाने नहीं आए तो उसने जाकर देखा, तो तालाब के किनारे उनके कपड़े सूख रहे थे, लेकिन दोनों का कहीं पता नहीं था। उसकी चीख-पुकार सुनकर गांव वाले एकत्रित हो गए। सब ने मिलकर उनको तलाश किया, तो पानी के अंदर से दोनों के शव बरामद हुए।
इसी बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी, उसके बाद उन्हें कोलारस के स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button