राज्य
Trending

तमिलनाडु में चक्रवाती तूफान ‘मैंडूस’ का कहर: आंधी-तूफान, तेज बारिश चेन्नई की सड़कें जलमग्न, पेड़ उखडे

चक्रवाती तूफान ‘मैंडूस’ देर रात तमिलनाडु में तट को पार करते हुए 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पहुंचा। तूफान ‘मैंडूस’ की वजह से अरुंबक्कम की एमएमडीए कॉलोनी में जलसैलाब आ गया है। भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव देखा गया

चक्रवाती तूफान मैंडूस ने तमिलनाडु तट पर देर रात दस्तक दे दिया है। तूफान ‘मैंडूस’ और खतरनाक होता जा रहा है। यह महाबलिपुरम के पास तट को क्रॉस कर चुका है और यह महाबलिपुरम के पास पहुंच गया है। तूफान ‘मैंडूस’ के लैंडफॉल की प्रक्रिया जारी है। तमिलनाडु सहित दक्षिण भारत के कई इलाकों में इसका असर देखने को मिल रहा है। तमिलनाडु के कई जिलों में आंधी-तूफान और तेज बारिश हो रही है। तूफान मैंडूस की वजह से अरुंबक्कम की एमएमडीए कॉलोनी में जलसैलाब आ गया है। भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव देखा गया। चेन्नई के पट्टीनापक्कम में काफी तेज बारिश हुई और इस दौरान आंधी-तूफान भी देखा गया।

करीब 200 पेड़ उखड़
मैंडूस का चेन्नई सहित कई जिलों में कहर देखने का मिल रहा है। चेंगलपट्टू जिले में ईस्ट कोस्ट रोड और चेंगलपट्टू जिले में जीएसटी रोड पर पेड़ों को उखाड़ने की खबरे सामने आ रही है। चेंगलपट्टू कलेक्टर ने बताया कि बिजली के खंभों को कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। जानकारी के मुताबिक चेन्नई में करीब 200 छोटे-बड़े पेड़ उखड़ गए। चेन्नई कमिश्नर गगनदीप सिंह ने कहा कि सक्रिय उपायों से चेन्नई में बड़ा नुकसान टल गया है।
घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द
चक्रवाती तूफान मैंडूस का असर सड़क यातायात के साथ हवाई सेवा पर भी पड़ रहा है। खराब मौसम के कारण चेन्नई हवाई अड्डे पर 13 घरेलू और तीन अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दिया गया है। चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने ट्वीट किया, यात्रियों से अनुरोध है कि वे आगे की जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें।

16,000 पुलिसकर्मी और 1500 होम गार्ड्स तैनात
चेन्नई में सबसे ज्यादा तूफान ने प्रभावित किया है। यहां सुरक्षा, राहत एवं बचाव कार्यों को अंजाम देने के लिए 16,000 पुलिसकर्मी और 1500 होम गार्ड्स को तैनात किया गया है। इसके साथ ही तमिलनाडु आपदा मोचन बल के 40 सदस्यों सहित जिला आपदा मोचन बल की टीम के 12 सदस्यों को स्टैंडबाई पर रखा गया है। चेन्नई और महाबलिपुरम को जोड़ने वाले हाईवे पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है।

कई जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद
तूफान मैंडूस के कारण चेन्नई और कुड्डालोर सहित कई जिलों में स्कूल और कॉलेजों को बंद कर दिया गया है। मौसम विभाग ने 10 दिसबंर को उत्तरी तमिलनाडु और रायलसीमा और दक्षिण आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 11 दिसंबर को भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button