
भोपालै। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में खुले बोरवेल में गिरकर जान गंवाने वाले आठ साल के बच्चे तन्मय के परिजन को मुख्यमंंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
श्री चौहान ने अपने ट्वीट में कहा कि अत्यंत दुखद है कि बैतूल के मांडवी गांव में बोरवेल में गिरे नन्हे तन्मय को प्रशासन के अथक प्रयासों के बाद भी नहीं बचाया जा सका। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजन को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से पीड़ित परिवार को चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जायेगी।



